उन्नाव: संदिग्ध हालातों में नवयुवती ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के इंधनीमऊ गांव निवासी सीमा (18) पुत्री रामकिशन लोधी गुरूवार शाम घर पर अकेली थी। पिता खेत तो मां राजकुमारी अपनी दवा लेने सरकारी अस्पताल गयी थी। इसी बीच अचानक युवती की हालत बिगड़ गयी। पड़ोसियों ने फोन के जरिए परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उपचार के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ्य …
उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के इंधनीमऊ गांव निवासी सीमा (18) पुत्री रामकिशन लोधी गुरूवार शाम घर पर अकेली थी। पिता खेत तो मां राजकुमारी अपनी दवा लेने सरकारी अस्पताल गयी थी। इसी बीच अचानक युवती की हालत बिगड़ गयी। पड़ोसियों ने फोन के जरिए परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने उपचार के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार भोरपहर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने किसी भी प्रकार का आरोप लगाने से इंकार किया। जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवती घायल
वहीं सफीपुर के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर हमजा गांव निवासी कमरूल पुत्र मोहम्मद आफाक अपनी बहन आलमीन (18) के साथ बाइक से कोतवाली क्षेत्र के दरौली निवासी मामा के घर जा रहा था। काली मिट्टी चैराहे के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से आलमीन घायल हो गयी। एंबुलेंस के जरिए उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: जौनपुर से गिरीश बने योगी सरकार 2.0 में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, समर्थकों में खुशी की लहर
