बरेली: दीपोत्सव और गंगा आरती से जगमगा उठा चौबारी घाट
बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय गंगा मिशन फार क्लीन गंगा की ओर से गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुक्रवार को रामगंगा नदी के तट पर आयोजन किया गया। चौबारी घाट पर गंगा समिति के तत्वाधान में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने श्रमदान और घाट की सफाई की। इसके बाद सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता …
बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय गंगा मिशन फार क्लीन गंगा की ओर से गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुक्रवार को रामगंगा नदी के तट पर आयोजन किया गया। चौबारी घाट पर गंगा समिति के तत्वाधान में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने श्रमदान और घाट की सफाई की। इसके बाद सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा।
शाम को राम गंगा घाट का नजारा देखने लायक था जहां पूरा घाट 5 हजार दीयों की रोशनी से जगमगा उठा।बरेली कालेज में रैली निकालने के अलावा चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के मोहम्मद आलम और उनकी टीम ने नदियों व जल संरक्षण को लेकर प्रदर्शनी आयोजित की।
शाम को वन विभाग ने चौबारी घाट पर दीपोत्सव का आयोजन किया। जिसमें 5100 दीये प्रज्जवलित किए गए। इसके बाद गंगा आरती की गई। जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी समीर कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी एसके अमरेश, क्षेत्रीय वनाधिकारी बरेली वैभव चौधरी, ग्राम प्रधान चौबारी व अखा, खंड विकास अधिकारी क्यारा और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा गंगा स्वच्छता पखवाड़े में बहेड़ वन रेंजर रवींद्र सक्सेना, मीरगंज वन रेंजर संतोष कुमार समेत वन विभाग के तमाम स्टाफ का सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें-
बरेली: युवती ने बुजुर्ग से वसूले 30 लाख, कोर्ट ने दिया रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
