रामपुर : हादसे में युवक की मौत, भीड़ ने अजीमनगर थाना घेरा
रामपुर/खौद, अमृत विचार। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आरोपी वाहन चालक के स्थान पर दूसरे चालक को दिखाने पर लोग भड़क उठे। लोगों ने अजीमनगर थाने का घेराव करके जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने साठगांठ करके आरोपी चालक एवं वाहन बदल दिया है। करीब दो घंटे हुई …
रामपुर/खौद, अमृत विचार। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आरोपी वाहन चालक के स्थान पर दूसरे चालक को दिखाने पर लोग भड़क उठे। लोगों ने अजीमनगर थाने का घेराव करके जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने साठगांठ करके आरोपी चालक एवं वाहन बदल दिया है। करीब दो घंटे हुई नारेबाजी के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। काफी देर बाद समझाने पर लोग माने।
बता दें कि मुरादाबाद के बलदेव पुरी गांव निवासी युवक रामकिशन (25) अपनी ससुराल मुरसैना आया था। गुरुवार रात करीब 9 बजे के बाद युवक घूमने के लिए बाइक से खौद चौराहे पर गया था। वापस आते समय युवक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी चालक एवं ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान भीड़ ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने वाहन एवं चालक दोनों बदल दिए हैं। करीब दो घंटे तक परिजन थाने में हंगामा एवं नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। हंगामा और नारेबाजी के चलते थाने में अफरा-तफरी का माहौल रहा। किसी तरह से पुलिस ने मामले को शांत कराया।
लगातार आरोपों में घिर रही है अजीमनगर पुलिस
अजीमनगर थाने और आसपास की चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों पर लगातार आरोप लग रहे हैं। थाने और चौकियों पर जाने वाले लोगों को पुलिस डांटकर भगा रही है। खौद चौकी में तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार से भी रेप पीड़िता की मां ने विवेचना बदलवाने की मांग की है। इसके अलावा मुरसैना चौकी क्षेत्र में डंपर से युवक पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिसमें जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति चल रही है। शुक्रवार को मृतक के परिजनों पुलिस पर चालक को गायब करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
जिस ट्रैक्टर से युवक की मौत हुई थी। परिजनों का शक था कि उसको हटा दिया गया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। तहरीर आने के बाद कार्रवाई होगी। —श्रीकांत प्रजापति,सीओ स्वार
ये भी पढ़ें-
