जौनपुर: जल्द आएंगे सिविल कोर्ट, प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति और अवस्थापना समिति हाईकोर्ट के अध्यक्ष
जौनपुर। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, जौनपुर के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी और अवस्थापना समिति हाईकोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा 27 मार्च को सिविल कोर्ट जौनपुर आएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव शिवानी रावत ने शनिवार को बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, …
जौनपुर। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, जौनपुर के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी और अवस्थापना समिति हाईकोर्ट के अध्यक्ष मनोज मिश्रा 27 मार्च को सिविल कोर्ट जौनपुर आएंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव शिवानी रावत ने शनिवार को बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, प्रशासनिक न्यायमूर्ति जौनपुर राहुल चतुर्वेदी, अवस्थापना समिति उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अध्यक्ष मनोज मिश्रा 27 मार्च को दीवानी न्यायालय जौनपुर आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायमूर्ति श्री बिंदल 27 मार्च को 09.30 बजे इलाहाबाद से चलकर 11.30 बजे पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में आएंगे। 11.30 से 11.45 बजे निरीक्षण भवन में आरक्षित है।
11.45 बजे निरीक्षण भवन से जिला न्यायालय के लिए प्रस्थान करेंगे, 11.50 बजे से 12.30 बजे तक जनपद न्यायालय में निर्माणाधीन पूजा स्थल पर जिला जज एवं सभी न्यायिक अधिकारियों के द्वारा स्वागत सम्मान किया जाएगा।
12.30 से 1.00 तक न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक, 1.00 बजे से 1.30 बजे तक बार के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 1.30 बजे से 2.15 बजे तक लंच करेंगे।
यह भी पढ़ें-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रमापति शास्त्री को दिलायी प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ
