गौतम बुद्ध नगर: सुबह टहलने जा रहे लोगों से करता था लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में हुई मुठभेड़ कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में स्पाइस मॉल के पीछे हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। पिछने डेढ़ सप्ताह में ये तीसरी मुठभेड़ है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश सूरज उर्फ लल्ला पुत्र महावीर निवासी झुग्गी कल्याणपुरी दिल्ली पैर में गोली लगी। वह बाइक के साथ …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में हुई मुठभेड़ कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में स्पाइस मॉल के पीछे हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। पिछने डेढ़ सप्ताह में ये तीसरी मुठभेड़ है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश सूरज उर्फ लल्ला पुत्र महावीर निवासी झुग्गी कल्याणपुरी दिल्ली पैर में गोली लगी। वह बाइक के साथ ही गिर गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरज लूट के मामले में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने चेकिंग शुरु
पुलिस को जब इनपुट मिला कि एक बदमाश सुबह टहलने वाले लोगों से लूट की फिराक में स्पाइस मॉल के पास आने वाला है। पुलिस ने चेकिंग शुरु कर दी। इस दौरान बाइक से सूरज वहां से निकलने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। साथ ही उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया जिसके चलते सूरज के पैर में गोली लगी। छानबीन करने पर मोटरसाइकिल पैशन प्रो चोरी की, 2 लूटे गए मोबाइल फोन, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद। गिरफ्तार बदमाश पर दर्जनों मुकदमे लूट व चोरी के दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें-विदेश मंत्री एस जयशंकर मालदीव-श्रीलंका की पांच दिवसीय यात्रा पर हुए रवाना
