मेरठ: मुस्लिम युवक ने संगीत सोम के खिलाफ की टिप्पणी, आधी रात को समर्थकों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। भाजपा नेता संगीत सोम के खिलाफ जिले मेरठ के युवक ने अभद्र टिप्पणी की है। यह युवक मुस्लिम समुदाय का बताया गया है जो अभी आंध्र प्रदेश में रह रहा है। अभद्र टिप्पणी के बाद आधी रात को सरधना क्षेत्र के नाहली गांव में लोगों ने जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। मौके पर …

मेरठ। भाजपा नेता संगीत सोम के खिलाफ जिले मेरठ के युवक ने अभद्र टिप्पणी की है। यह युवक मुस्लिम समुदाय का बताया गया है जो अभी आंध्र प्रदेश में रह रहा है। अभद्र टिप्पणी के बाद आधी रात को सरधना क्षेत्र के नाहली गांव में लोगों ने जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया है।

सरधना के नाहली गांव में शुक्रवार रात को फेसबुक पर पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ अभद्र, अमर्यादित वीडियो बनाकर पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए नाहली गांव के लोग इकट्ठा एकत्र हो गए और मुस्लिम लोगों के मोहल्ले में जाकर बाहर निकलने की धमकी दी।

पुलिस ने दिया आश्वासन

मामले को देखते हुए इंस्पेक्टर और सीओ आरपी शाह ने किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। साथ ही पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जो भी आरोपी है उस पर कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें-चुनावों में जीत लोगों के मोदी के नेतृत्व में भरोसे का प्रमाण, कांग्रेस का हुआ सफाया- अमित शाह

संबंधित समाचार