रायबरेली: रेलवे ट्रैक पर बने आम रास्ते को ब्लॉक करने पर भड़के ग्रामीण, किया हंगामा
रायबरेली। रेलवे ट्रैक से निकले आम रास्ते को ब्लाक किए जाने को लेकर ग्रामीणों भड़क गए और जमकर हंगामा किया है । मौके प पहुंचे आरपीएफ के अधिकारियों ने किसी प्रकार समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया है। मामला ऊंचाहार प्रयाग राज रेलखंड के दुलहीन का पुरवा गांव का है। यहां से करीब दर्जनों से …
रायबरेली। रेलवे ट्रैक से निकले आम रास्ते को ब्लाक किए जाने को लेकर ग्रामीणों भड़क गए और जमकर हंगामा किया है । मौके प पहुंचे आरपीएफ के अधिकारियों ने किसी प्रकार समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया है।
मामला ऊंचाहार प्रयाग राज रेलखंड के दुलहीन का पुरवा गांव का है। यहां से करीब दर्जनों से अधिक गांव के लोगों का आवागमन रेलवे ट्रैक पर बने आम रास्ते से होता रहा है।
पूरे दुल्हिन मजरे अरखा गांव के पास से ऊंचाहार प्रयागराज रेलखंड गुजरी है। नहर की पटरी से होकर लाइन को पार कर पूरे राजपाल सिंह, शिव गुलाम, माधवपुर सुल्तान, पनवारी, दुबरिया पुर, आई माझा हानियां, महेशी पुर, अकोढिया, पूरे भीम, पूरे अभिमान, दुनिया पत समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोग गुजरते हैं। दूसरा कोई रास्ता न होने की वजह से अरखा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं।
गांव का रास्ते को ब्लॉक कर दिया
भविष्य में किसी तरह की कोई दुर्घटना ना घटित हो इसको लेकर शनिवार की सुबह ऊंचाहार रेलवे विभाग द्वारा सीमेंट खंभे व लाइन के टुकड़े गाड़कर गांव का रास्ते को ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद रिंकू सिंह, चतुरी सिंह, रामकृपाल पांडेय, नागेंद्र, श्यामलाल, उदयराज, राजोला देवी, कांती देवी, सुमित्रा देवी समेत सैकड़ों की संख्या से अधिक ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। और गांवों का आम रास्ता बंद होने की वजह से लोग उत्तेजित हो उठे।
रेलवे विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। ग्रामीण रिंकू सिंह, चतुरी सिंह आदि ने बताया कि करीब पांच साल पूर्व रेलवे विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर रेलवे लाइन पर अंडर पास का निर्माण कराया जा रहा था। करीब छह तक महीने कार्य करने के बाद वह भी बंद होकर ठंडे बस्ते में चला गया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा तमाम कोशिशों के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों इस ओर मुड़कर नहीं देखा। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ के दरोगा पवन कुमार सिंह ने बताया कि मानव सुरक्षा की दृष्टि से इस नहर की पटरी वाले मार्ग को बंद किया गया है।
