पीलीभीत: महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पति के साथ खेत पर घास काटने गई महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सुरागरसी में जुटी पुलिस की चार टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण कर एसओजी ने जानकारी जुटाई। वहीं, संदिग्धों से भी पूछताछ चलती रही। संदेह उजागर होने पर कुछ करीबी …

पीलीभीत, अमृत विचार। पति के साथ खेत पर घास काटने गई महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सुरागरसी में जुटी पुलिस की चार टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण कर एसओजी ने जानकारी जुटाई। वहीं, संदिग्धों से भी पूछताछ चलती रही। संदेह उजागर होने पर कुछ करीबी रडार पर आ गए हैं। उनके बारे में भी पुलिस गुपचुप तरीके से पड़ताल में जुटी रही। सभी बिंदुओं पर काम चल रहा है, ताकि सटीक खुलासा किया जा सके।

शहर से सटे बरहा गांव निवासी राजेश्वरी देवी (45) पत्नी खूबचंद गुरुवार शाम चार बजे गांव के बाहर स्थित खेत पर पति के साथ घास काटने गई थी। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पति से मिली तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। हत्या के पीछे जमीन के पुराने विवाद को वजह बताया गया है। लापरवाही बरतने पर तत्कालीन इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित किए जा चुके हैं। एसपी की ओर से गठित चार टीम शनिवार को भी सुरागरसी में जुटी रहीं।

सीओ सिटी सुनील दत्त की अगुवाई में पड़ताल चलती रही। घटनास्थल पर भी पुलिस दोबारा गई। कई संदिग्ध भी हिरासत में हैं। उनसे पुलिस की टीम पूछताछ करती रही। सर्विलांस की मदद से भी सुराग जुटाने का प्रयास चल रहा है, ताकि हत्यारोपी तक पहुंचा जा सके। अभी तक चली जांच के बाद कुछ करीबियों की भूमिका भी संदेहास्पद प्रतीत हो रही है। इसे लेकर भी पड़ताल चल रही है। हालांकि इसे लेकर अभी अफसर खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। सीओ का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल चल रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत:  सबको पछाड़ संजय बन गए बड़े नेता…राजधानी में ताजपोशी

 

संबंधित समाचार