पीलीभीत: असम हाईवे पर मिले गोवंशीय पशुओं के शव, मचा हड़कंप
पीलीभीत, अमृत विचार। असम हाईवे पर एक राइस मिल के पास आधा दर्जन मृत और तीन अधमरी हालत में गोवंशीय पशु पड़े होने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने जानकारी जुटाई। सीवीओ भी टीम के साथ पहुंच गए। पशुओं के बारे में कोई कुछ बता नहीं सका। टीम ने मृत पशुओं …
पीलीभीत, अमृत विचार। असम हाईवे पर एक राइस मिल के पास आधा दर्जन मृत और तीन अधमरी हालत में गोवंशीय पशु पड़े होने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने जानकारी जुटाई। सीवीओ भी टीम के साथ पहुंच गए। पशुओं के बारे में कोई कुछ बता नहीं सका। टीम ने मृत पशुओं के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफन करा दिया। उधर, घायल पशुओं को प्राथमिक इलाज देकर देवीपुरा गोशाला भिजवा दिया है। घटना के चलते पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा रहा।
योगी सरकार में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण के लिए प्राथमिकता पर मुहिम चलाई जा रही है। करोड़ों रुपये खर्च कर गोवंशीय पशुओं को रखने के लिए गोशालाएं बनवाई गई हैं। उनके खानपान पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। मगर, उसके बावजूद धरातल पर पूरी तरह से हालात में सुधार नहीं हो सका है। बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं के न तो छत नसीब हो सकी है, न ही पेट भर चारा। इसकी बानगी आए दिन सड़कों पर दिखाई देती है।
इन सबके बीच शनिवार सुबह असम हाईवे पर सुनगढ़ी क्षेत्र में एक राइस मिल के पास करीब नौ गोवंशीय पशु सड़क पर पड़े हुए थे। सभी की उम्र करीब डेढ़ साल के आसपास थी। राहगीरों ने गोवंशीय पशुओं को पड़ा देखा तो भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से जानकारी की। मगर, कोई कुछ खास नहीं बता सका।
मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो प्रशासनिक अमले में भी गोवंशीय से जुड़ा मामला होने पर खलबली मच गई। कुछ ही देर में सीवीओ डॉ. अरविंद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। चेक किया गया तो छह पशु मृत थे, जबकि तीन की हालत गंभीर थी। टीम ने घायल पशुओं को प्राथमिक इलाज के बाद देवीपुरा गोशाला भिजवा दिया। बाकी मृत पशुओं के शव दफन करा दिए गए।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
