अयोध्या: वार्डों के विकास का मानक तय करने के लिए डिजिटल मैपिंग का कार्य शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के साथ वार्डों के विकास का मानक तय करने के लिए डिजिटल मैपिंग का कार्य शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत नगर निगम के सभी 60 वार्डों में डाटा डिजिटलाइजेशन की दृष्टि से अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने पार्षदों की मदद से अपना कार्य …

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के साथ वार्डों के विकास का मानक तय करने के लिए डिजिटल मैपिंग का कार्य शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत नगर निगम के सभी 60 वार्डों में डाटा डिजिटलाइजेशन की दृष्टि से अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने पार्षदों की मदद से अपना कार्य भी प्रारम्भ कर दिया है।

भारत सरकार की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पहली बार नगरीय ढांचा का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। अयोध्या नगर निगम बनाने के बाद शहर में पहली बार डिजिटल सर्वे होगा। वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी पवन कुमार गुप्त ने संबन्धित वार्डों के पार्षदों को भेजे पत्र में प्रगणकों की टीम को शासकीय कार्य के लिए सहयोग करने का निर्देश भी दिया है।

सम्पूर्ण आर्थिक नियोजन के कार्य के लिए मानचित्र का प्रयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की ओर से किया जाता है। पत्र में अपील की गई है कि प्रगणकों की टीम को परिवारों की सूची उपलब्ध कराने के साथ जरूरी मदद प्रदान करें। पवन गुप्ता ने जनता से अपील है कि जब भी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारी आपके पास आए तो उन्हें ठीक व सही जानकारी देकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूर्ण करें।

यह भी पढ़ें:-UP MLC Election: प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की सक्रिय भागीदारी ने मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय

संबंधित समाचार