लखनऊ: लोहिया संस्थान में नर्सों का वेतन बढ़ा, 2000 कर्मचारियों में भी जगी आस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात नर्सों का वेतन संस्थान प्रशासन ने बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि यह वेतन बढ़ोतरी करीब 10 साल बाद हुई है। वेतन बढ़ोतरी होने से संस्थान में तैनात करीब 250 नर्सिंग कर्मचारियों में खुशी की लहर है। वहीं …

लखनऊ। राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात नर्सों का वेतन संस्थान प्रशासन ने बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि यह वेतन बढ़ोतरी करीब 10 साल बाद हुई है। वेतन बढ़ोतरी होने से संस्थान में तैनात करीब 250 नर्सिंग कर्मचारियों में खुशी की लहर है। वहीं अन्य कर्मचारियों में भी वेतन बढ़ोतरी को लेकर आस जगी है।

दरअसल, लोहिया संस्थान में करीब 2000 स्वास्थ्य कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत हैं। कर्मचारी संगठन बीते कई सालों से वेतन बढ़ोतरी के लिए संघर्ष कर रहा था,जिसके बाद 4 जून 2021 को शासन द्वारा वेतन बढ़ोतरी को लेकर आदेश जारी किया गया था इसी के चलते संस्थान प्रशासन के शासी निकाय की बैठक में नर्सों का वेतन बढ़ाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यहां तैनात नर्सों का वेतन 16500 से बढ़ाकर 18150 कर दिया गया है। बढ़ा हुआ वेतन साल 2022 के जनवरी महीने से लागू होगा होगा। वेतन बढ़ोतरी को लेकर संस्थान के कर्मचारियों व यूनियन पदाधिकारियों अध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, महामंत्री सचिदानंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:-जरूरत पड़ी तो दिल्ली नगर निगमों के विलय संबंधी विधेयक को अदालत में चुनौती देंगे: केजरीवाल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात