बाराबंकी: बैटरी और सोलर पैनल के साथ चोर गिरफ्तार
बाराबंकी। थाना मसौली पुलिस ने शनिवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की दो अदद बैट्री व एक सोलर पैनल तथा एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के …
बाराबंकी। थाना मसौली पुलिस ने शनिवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की दो अदद बैट्री व एक सोलर पैनल तथा एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना मसौली पुलिस द्वारा अभियुक्त सुशील पुत्र बरसातीलाल चौहान निवासी नरायनपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को बीपी शुक्ला इण्टर कॉलेज के पास, त्रिलोकपुर थाना मसौली से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में अभियुक्त के पास से चोरी की दो अदद बैट्री व एक सोलर पैनल तथा एक अदद तमंचा मय कारतूस 12 बोर एवं घटना में प्रयुक्त दो अदद साइकिल बरामद की गई। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि अपने साथी लालजी पुत्र रमापति चौहान के साथ मिलकर बुढ़वल स्टेशन के पास भट्टे से उक्त बैट्री व सोलर पैनल चुराकर बेचने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें-लखनऊ: लोहिया संस्थान में नर्सों का वेतन बढ़ा, 2000 कर्मचारियों में भी जगी आस
