बहराइच: मकान पर टूटकर गिरा एचटी लाइन, घरवालों ने भागकर बचाई जान
जरवलरोड/बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के जरवल रोड के ग्राम बांभौरा में शनिवार को ग्रामीण के मकान पर एचटी लाइन टूटकर गिर गया। जिससे मकान के अंदर का बिजली उपकरण जलने लगा। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम बम्भौरा निवासी साबिर का मकान दूरभाष केन्द्र के पीछे है। …
जरवलरोड/बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के जरवल रोड के ग्राम बांभौरा में शनिवार को ग्रामीण के मकान पर एचटी लाइन टूटकर गिर गया। जिससे मकान के अंदर का बिजली उपकरण जलने लगा। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम बम्भौरा निवासी साबिर का मकान दूरभाष केन्द्र के पीछे है। साबिर के मकान पर से ही एचटी लाइन गुजरी है। शनिवार को सुबह अचानक हाईटेंशन तार टूटकर छत पर गिर गया।
जिससे घर में लगे विद्युत उपकरण पंखा, वाशिंग मशीन, टिल्लू पंप, हैण्ड पंप तथा घर की वायरिंग जल गई। घर मे मौजूद परिजनों ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचायी। परिजनों ने बिजली विभाग को सूचना दी, तब बिजली विभाग ने लाइन काटा तथा लाइनमैन मौके पर पहुँच कर तार को छत से हटाया। ग्रामीणों के मुताबिक छत से गुजरे तार के चलते आए दिन हादसे होते हैं। लेकिन बिजली विभाग छत के ऊपर से ही तार निकाल रहा है।
यह भी पढ़ें:-काशीपुर: एसडीओ, जेई और लाइनमैन के खिलाफ सौंपी तहरीर, हाईटेंशन लाइन से उप ग्रामप्रधान की हुई थी मौत
