रुद्रपुर में इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में लगी भीषण आग, काबू पाने में दमकल टीम के छूटे पसीने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के मलिक कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक उत्पादों के शोरूम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक शोरूम का सामान जल गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। वहीं सूचना पर विधायक …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के मलिक कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक उत्पादों के शोरूम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक शोरूम का सामान जल गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। वहीं सूचना पर विधायक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दुकान स्वामी को हरसंभव मदद का भरोसा जताया।

जानकारी के अनुसार जैन कालोनी निवासी मोहित कक्कड़ का मलिक कालोनी मुख्य मार्ग स्थित वीवी इंटरप्राइजेज के नाम से शोरूम है। शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल सामानों के सभी ब्राडों के उत्पाद रखे हुये थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह सवा छह बजे मुख्य मार्ग पर घूम रहे पड़ोसी ने शोरूम से धुआं व आग की लपटें उठती देखी। तो इसकी सूचना तत्काल शोरूम स्वामी मोहित को दी। जिसके बाद दुकान स्वामी सहित कई व्यापारी भी घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। बताया जा रहा है कि आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते शोरूम से आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं। दूसरे मंजिल में बने गोदाम की ओर जा रही थी। दमकल विभाग के दारोगा दयाकिशन साथी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल के आठ वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उधर, सूचना मिलते ही विधायक शिव अरोरा और देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह सहित कई व्यापारी नेता घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद प्रदेश सरकार से हरसंभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। शोरूम स्वामी मोहित कक्कड़ ने बताया कि शोरूम में गर्मी का मौसम आने की वजह से कुछ दिन पहले ही लाखों रुपये के उत्पाद मंगाये गए थे। अग्निकांड में कीमती इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल सामान जलकर कर खाक हो गया। क्षति का अभी सही आकंलन नहीं हो पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अग्निकांड से करीब 80 लाख से अधिक का नुकसान का अनुमान है।

वाहनों में आग लगती तो होता बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि शोरूम में दोपहिया वाहन भी खड़े थे। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में आने से पहले इन वाहनों को बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होते रह गया। यदि वाहन आग पकड़ लेते तो विस्फोट के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज