रामपुर : आपसी विवाद में युवक की मौत, चार के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/भोट, अमृत विचार। होली की दावत के दौरान हुए आपसी विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मेरठ स्थित एक अस्पताल में मौत होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपेार्ट दर्ज की है। वहीं …

रामपुर/भोट, अमृत विचार। होली की दावत के दौरान हुए आपसी विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मेरठ स्थित एक अस्पताल में मौत होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपेार्ट दर्ज की है। वहीं देर रात रिपोर्ट दर्ज होने पर परिजन मृतक के शव को बिहार स्थित अपने पैतृक घर लेकर रवाना हो गए।

बिहार के नवादा जनपद के दिऔरा गांव निवासी उषा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने पति किशोरी चौहान (40वर्ष) व बच्चों के साथ भोट गांव स्थित एक ईट भट्टे पर ईट थपाई का काम करती है। आरोप है कि बीस मार्च की देर रात करीब 11 बजे दावत के बाद उसके पति से साथ में ही काम करने वाले कुछ लोग विवाद करने लगे। विरोध करने पर बिहार के ही नवादा जनपद के कलौधिया निवासी अर्जुन चौहान,अभय चौहान तथा धोराही गांव निवासी जितेन्द्र राजवंशी व दीनानाथ राजवंशी ने उसके पति को लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

परिजनों ने घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था।हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था।शुक्रवार दोपहर बाद उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। देर रात युवक का शव भोट स्थित ईट भट्टे पर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार युवक के छह बच्चे हैं। देर रात मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सभी चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपेार्ट दर्ज की है।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर सभी चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार