उन्नाव: नन्हें कलाकारों ने बढ़ाया जिले का गौरव, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

उन्नाव। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इंटरनेशनल इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए शुक्रवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां शहर के रहने वाले भाई बहन ने गीत गाकर स्टेडियम में बैठे दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान मुख्य सचिव ने उन्हें सम्मानित …

उन्नाव। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इंटरनेशनल इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए शुक्रवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां शहर के रहने वाले भाई बहन ने गीत गाकर स्टेडियम में बैठे दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान मुख्य सचिव ने उन्हें सम्मानित कर हौसला आफजाई की।

शपथ ग्रहण समारोह में जहां देश के प्रसिद्ध गायकों जैसे रवि किशन, अनामिका जैन अंबर निरहुआ आदि ने अपने गीतों को प्रस्तुत किया। वहीं जनपद के दो नन्हें कलाकारों वत्सला वाजपेई और ओजस वाजपेई के गीतों को सुनकर पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इन नन्हें कलाकारों ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी एवं राम के ऊपर गीत गाए थे। इनके द्वारा गाए हुए गीत ‘योगी जैसे मानव को जब-जब सिंहासन पाता है‘ एवं ‘राम राज्य की ओर चल पड़ा पूरा हिन्दुस्तान‘ लोगों में बहुत पसंद किए थे।

इसी को लेकर इन्हें शपथ ग्रहण समारोह में लाखों लोगों के समक्ष गीत प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दोनों बच्चों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं साहित्य प्रदान कर सम्मानित भी किया था। बच्चों की मां मधूलिका वाजपेयी जनपद के सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक में खण्ड शिक्षा अधिकारी है। जब कि पिता उमेश कुमार बाजपेयी आर के डी इंटर कालेज भुम्भुवार में शिक्षक है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर देहत पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी ने मासूम के साथ पहले किया कुकर्म, फिर गला दबाकर कर दी हत्या

संबंधित समाचार