लखनऊ: केनरा बैंक में हुए 45 करोड़ के गबन के मामले में दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने गुरुवार को केनरा बैंक में हुए 45 करोड़ गबन मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केनरा बैंक के मैनेजर अखिलेश कुमार समेत अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लोगों के खातों की रकम को फर्जी दस्तावेज के माध्यम से हड़प लेते थे। …

लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने गुरुवार को केनरा बैंक में हुए 45 करोड़ गबन मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केनरा बैंक के मैनेजर अखिलेश कुमार समेत अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लोगों के खातों की रकम को फर्जी दस्तावेज के माध्यम से हड़प लेते थे। पुलिस इनके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है। जिनकी ठगी में भूमिका सामने आई है।

इंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक कुमार राय ने बताया कि केनरा बैंक के मैनेजर अखिलेश का धोखाधड़ी में सहयोग करने वाले देवरिया सलेमपुर पिपरा भानमत्ती निवासी मुकेश कुमार और लखनऊ प्रेमनगर गडी कनौरा निवासी सुशील कुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर पूर्व बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार ने ठगी में अमित कुमार, पूर्व सैन्य कर्मी मेजर उर्फ ओमप्रकाश, राजेश सिंह, मुकेश व सुशील समेत छह लोगों के शामिल होने की बात कही थी।

जिसमें से अखिलेश, अमित, ओमप्रकाश व राजेश को टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार केनरा बैंक के प्रबंधक अखिलेश, अमित, ओम प्रकाश, राजेश, मुकेश व सुशील के साथ ठगी करते थे। बैंक मैनेजर के खिलाफ 31 जनवरी 2021 को केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख मनोज कुमार मीणा ने थाने में 45 करोड़ की हेराफेरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार मोहनलालगंज निवासी अमित तिवारी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश सड़क हाईवे अथारिटी समेत कई सरकारी व निजी लोगों के खातों की रकम की एफडी बनाकर हेराफेरी कर रहा था। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथारिटी के खाते में जमा 41.76 करोड़ रुपये दस्तावेजों से हेराफेरी कर एक निजी फर्म के खाते में ट्रांसफर किए थे। जिसे अमित ऑपरेट कर रहा था।

यह भी पढ़ें:- बरेली: राशन उतरता देख लगी लंबी कतार, कोटेदार दुकान बंद करके भागा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म