बरेली: किशोरी के अपहरण मामले में चार पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैंट,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव बभिया से गुरुवार की शाम सात बजे घर के दरवाजे पर खड़ी किशोरी के अपहरण के मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बभिया निवासी एक महिला ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी गुरुवार की शाम सात …

कैंट,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव बभिया से गुरुवार की शाम सात बजे घर के दरवाजे पर खड़ी किशोरी के अपहरण के मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बभिया निवासी एक महिला ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी गुरुवार की शाम सात बजे घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच गांव का ही दबंग युवक दादू आपने साथी मुनेन्द्र, गोपेश व लाला राम को साथ लेकर वहां आया और उनकी बेटी को जबरन उठाकर मोटर साइकिल पर बिठा कर ले गया। किशोरी की मां चीखने चिल्लाने लगी।

इस पर दादू ने कहा कि अगर कानूनी कार्रवाई की तो तेरे पूरे घर को जान से मार दूंगा। और लड़की को लेकर फरार हो गये। शुक्रवार को किशोरी की मां ने कैंट थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर थाना पुलिस ने दादू, मुनेन्द्र, गोपेश व लालाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं यह भी पता चला है कि आरोपी दादू का किशोरी के घर पहले से आना जाना था। किशोरी का उससे करीब दो साल पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिला करते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के प्रेम प्रसंग के चर्चे आम हैं। लड़की की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की व आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: दबंगों ने सेना के जवान पर ताना तमंचा

संबंधित समाचार