वाराणसी: मार्च में ही 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा, 11 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही हवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। गर्मी का कहर मार्च के महीने में ही देखने को मिलने लगा है। सुबह की धूप ही अप असहनीय हो रही है। जिले में आज सुबह से पश्चिम की ओर से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही है। इसके साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5°C ऊपर ही रह रहा …

वाराणसी। गर्मी का कहर मार्च के महीने में ही देखने को मिलने लगा है। सुबह की धूप ही अप असहनीय हो रही है। जिले में आज सुबह से पश्चिम की ओर से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही है। इसके साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5°C ऊपर ही रह रहा है।

इस समय वाराणसी का औसत तापमान 24°C है। वहीं, ह्यूमिडिटी महज 39% दर्ज किया गया। बात करें शनिवार के तापमान की तो अधिकतम तापमान सामान्य से 4°C ऊपर 39°C और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3°C अधिक 21°C दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि इसी महीने वाराणसी सहित पूर्वांचल में हीट वेव का इफेक्ट दिख सकता है। इसमें वाराणसी का तापमान 40°C से भी ऊपर चला जाएगा। यह एक तरह से गर्मी की लहर होगी, जिसमें तेज गर्म हवा और धूप हालात खराब करेगी।

वाराणसी में आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 103 अंक दर्ज किया गया। शहर का सबसे प्रदूषित इलाका भेलूपुर मलदहिया रहा। यहां का AQI 112 अंक तक दर्ज किया गया।

पढ़ें- कानपुर: हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा के गुर्गे पर हुआ हमला, पेशबंदी से जोड़कर मामले की जांच कर रही पुलिस

संबंधित समाचार