गाजियाबाद: छोटे भाई ने चाकू मारकर की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। रविवार सुबह छोटे भाई अमान ने बड़े भाई सुलेमान (28 साल) की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुलेमान ऊपर वाले कमरे में सो रहा था। जागने के बाद वह नीचे कमरे …

गाजियाबाद। रविवार सुबह छोटे भाई अमान ने बड़े भाई सुलेमान (28 साल) की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुलेमान ऊपर वाले कमरे में सो रहा था। जागने के बाद वह नीचे कमरे में आया। इस दौरान छोटे भाई अमान से उसका झगड़ा हुआ। अमान ने सब्जी काटने वाला चाकू उसके पैर में मारा। इसके बाद उसने शरीर पर चाकू से कई वार किए।

लहूलुहान सुलेमान को परिजन नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस परिवार की महिला मुमताज ने बताया कि दोनों भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा रहता था।

सुलेमान कोई काम नहीं करता था। इसे लेकर दोनों भाइयों में अक्सर विवाद होता था। इंस्पेक्टर नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी अमान को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।

पढ़ें- आजमगढ़: मार्च के अंतिम सप्ताह में तेजी से बढ़ रहा तापमान, झुलस रहे लोग

संबंधित समाचार