मुरादाबाद : बाइक सवार पिता व पुत्रियों को डंपर ने रौंदा, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद /बिलारी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर कला में बाइक सवार पिता-पुत्रियों को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता सहित दूसरी किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल …

मुरादाबाद /बिलारी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर कला में बाइक सवार पिता-पुत्रियों को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता सहित दूसरी किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार अपराह्न करीब 12:00 बजे थाना मूढापांडे के रोंडा निवासी दिलशाद अपनी दोनों पुत्रियों 17 वर्षीय नाजमा और 16 वर्षीय नजराना को बाइक पर बैठाकर अपनी फूफी निवासी जलालपुर के यहां जा रहे थे। धर्मपुर कला गांव पहुंचे तो उन्हें पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। नाजमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नजराना और दिलशाद के गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नजराना और दिलशाद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी भेज दिया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव वासियों ने बताया कि डंपर चालक सुधीर पुत्र सतीश निवासी धर्मपाल कला है। वह हादसे के बाद रुका नहीं और भाग गया। नाजमा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

हादसे के विरोध में जाम लगा रहे लोगों को पुलिस ने समझाया
बिलारी। सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए और सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन तेज रफ़्तार ट्रक और डंपर से कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि मौके पर पुलिस चेकपोस्ट बनना चाहिए, जिससे वह तेज रफ़्तार वाहनों को रोक सके।

संबंधित समाचार