कुशीनगर: एसडीएम और विधायक के आश्वासन पर माने परिजन, किया अंतिम संस्कार
कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गांव कटघरही में एक सप्ताह पहले चुनावी रंजिश में हुए मारपीट में घायल युवक का इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। रविवार को जब बाबर का शव घर पहुँचा तो परिजनों ने शव को दरवाजे पर रख कर एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने …
कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गांव कटघरही में एक सप्ताह पहले चुनावी रंजिश में हुए मारपीट में घायल युवक का इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। रविवार को जब बाबर का शव घर पहुँचा तो परिजनों ने शव को दरवाजे पर रख कर एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
मौके पर सीओ खडडा संदीप वर्मा रामकोला एसओ डीके सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। लगभग 6 घंटो बाद मौके पर पहुँचे एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय और क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने पीड़ित परिवार को त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का असवासन दिए।
तब जाकर दोपहर बाद परिजन उसके शव को मिट्टी दिए। इस संबंध में एसओ रामकोला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। और उसमें दो आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गईं है। और आरोपियों की दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
यह भी पढ़ें-मुरादाबाद: डंपर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत…दो गंभीर रूप से घायल
