बाराबंकी: गोमती नदी में उतराता मिला अज्ञात युवती का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गोमती नदी में उतराता हुआ अज्ञात युवती का शव मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मामला थाना लोनीकटरा क्षेत्र के बेहटा गांव के पास से बहने वाली गोमती नदी में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवती की लाश देखी जो बहाव कम होने से किनारे पर …

बाराबंकी। गोमती नदी में उतराता हुआ अज्ञात युवती का शव मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मामला थाना लोनीकटरा क्षेत्र के बेहटा गांव के पास से बहने वाली गोमती नदी में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवती की लाश देखी जो बहाव कम होने से किनारे पर अटकी हुई थी सूचना पर पहुंची लोनीकटरा पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रसाद यादव का कहना है कि करीब 30 वर्षीय युवती की तीन चार दिन पुरानी लाश गोमती नदी में कहीं से बहकर आई है। नीली जींश व हरे रंग की टी शर्ट पहने हुए है। लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

पढ़ें-गोल्डन बिकिनी में श्वेता शर्मा ने लगाया बोल्डनेस का देसी तड़का, कातिलाना पोज देख फैंस के छूटे पसीने

संबंधित समाचार