IPL 2022 : मुंबई इंडियंस से जुड़े सचिन तेंदुलकर, खिलाड़ियों ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई । रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के मेंटर और पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर टीम के साथ जुड़ गए हैं। टीम से जुड़ने से पहले सचिन अभी तक आइसोलेशन में थे। सचिन तेंदुलकर टीम होटल में टीम के साथ जुड़ते ही खिलाड़ियों और …

मुंबई । रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के मेंटर और पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर टीम के साथ जुड़ गए हैं। टीम से जुड़ने से पहले सचिन अभी तक आइसोलेशन में थे। सचिन तेंदुलकर टीम होटल में टीम के साथ जुड़ते ही खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ के सदस्यों से मिलते हुए नजर आए। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ अपने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज किया।

मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर का टीम के सदस्यों के साथ मिलते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो के जरिए जानकारी दी है कि सचिन अपना क्वारंटाइन पीरियड खत्म करके सीधे मुंबई इंडियंस की मीटिंग में पहुंचे हैं। सचिन तेंदुलकर जिस वक्त टीम से जुड़े उस वक्त उनका सभी साथियों ने स्वागत किया।

 

मुंबई इंडियंस के लिए शनिवार देर शाम को बल्लेबाज सूर्यकुमार भी टीम होटल पहुंचे थे, हालांकि वह मुंबई के शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सूर्यकुमार यादव कुछ वक्त आइसोलेशन में गुजारकर टीम के साथ जुड़ेंगे। सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए दो अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा ले सकते हैं। मुंबई इंडियंस अभी तक खेले गए 14 सीजन में 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुकी है। साल 2020 में मुंबई ने अपना पांचवां खिताब दिल्ली को हराकर ही जीता था।

ये भी पढ़ें : ICC Women’s World Cup : टीम इंडिया विश्व कप से बाहर, रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका से मिली हार

संबंधित समाचार