Janhvi Kapoor Photos : जाह्नवी कपूर ने काउच पर लेट करवाया फोटोशूट, अदाओं पर मर मिटे फैंस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बनी हुई हैं। वह हर दिन फैंस के लिए अपनी नई-नई तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। उनका स्टाइल, उनका फैशन उनका ग्लैमर लुक हर कोई कॉपी करता नजर आता है। इस क्रम में एक्ट्रेस ने अपनी सिजलिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बनी हुई हैं। वह हर दिन फैंस के लिए अपनी नई-नई तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। उनका स्टाइल, उनका फैशन उनका ग्लैमर लुक हर कोई कॉपी करता नजर आता है। इस क्रम में एक्ट्रेस ने अपनी सिजलिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर डीप नेक आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। उनके लुक को देखकर फैंस आहें भरने लगे हैं। जाह्नवी कपूर  ने काउच पर लेटकर तो कभी बैठकर एक से बढ़कर एक हॉट पोज दिए हैं।

एक्ट्रेस मिनिमल मेकअप, साथ ही कानों में डायमंड इयररिंग्स भी पहनी हुई है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने लुक को सोफे पर इठलाते हुए खूब फ्लॉन्ट किया है।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पर तस्वीर में अलग -अलग कातिलाना पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस लुक को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने अपने ग्लैमरस लुक से फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- प्ले फॉर कीप्स। साथ ही उन्होंने ब्लैक हार्ट इमोजी भी शेयर किया। वहीं फैंस ने फोटोज पर कमेंट्स की बरसात कर दी है।

ये भी पढ़ें : गोल्डन बिकिनी में श्वेता शर्मा ने लगाया बोल्डनेस का देसी तड़का, कातिलाना पोज देख फैंस के छूटे पसीने

संबंधित समाचार