पाकिस्तान : इमरान खान को एक और झटका, अब गठबंधन सहयोगी ने छोड़ा साथ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले उनके सहयोगी और जम्हूरी वतन पार्टी (जेडब्ल्यूपी) के प्रमुख नवाबजादा शाहजैन बुगती विपक्ष के साथ हो गए हैं। बुगती इससे पहले बलूचिस्तान में सुलह और सद्भाव पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (एसएपीएम) का कार्यभार संभाले हुए थे। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार बुगती …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले उनके सहयोगी और जम्हूरी वतन पार्टी (जेडब्ल्यूपी) के प्रमुख नवाबजादा शाहजैन बुगती विपक्ष के साथ हो गए हैं। बुगती इससे पहले बलूचिस्तान में सुलह और सद्भाव पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (एसएपीएम) का कार्यभार संभाले हुए थे।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार बुगती ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी के साथ उनके आवास पर बैठक के बाद प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करने की घोषणा की। इससे पहले एक ऑडियो संदेश में खान ने कहा, “आज जो जलसा हो रहा है वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की लड़ाई नहीं है, बल्कि पाकिस्तान के भविष्य की लड़ाई है।
आज हम पाकिस्तान का इतिहास बनाने निकले है।” डॉन अखबार के अनुसार पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज ने पंजाब के विपक्षी नेता हमजा शहबाज के साथ जीटी रोड के रास्ते अपनी पार्टी के कारवां का नेतृत्व किया और इसे पीटीआई सरकार के ताबूत में आखिरी कील बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- कॉलेजियम की बैठक के विवरण से इनकार पर CIC के आदेश को HC में चुनौती
