मथुरा: नाबालिग बेटे ने एक ही चिता पर अपने माता पिता को दी मुखाग्नि, पैसों को लेकर हुई थी हत्या
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में शुक्रवार को बंद मकान में मिले महिला और पुरुष के शव मिलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को नाबालिग बेटे ने एक ही चिता पर अपने माता पिता को मुखाग्नि दी। 25 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर आरोपी ने पति पत्नी …
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में शुक्रवार को बंद मकान में मिले महिला और पुरुष के शव मिलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को नाबालिग बेटे ने एक ही चिता पर अपने माता पिता को मुखाग्नि दी। 25 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर आरोपी ने पति पत्नी की पहले हत्या की और फिर शवों को घर में ही जला दिया।
परिवार में मचा कोहराम
दोनों मृतकों की पहचान थाना मगोर्रा क्षेत्र के कस्बा सौंख के रहने वाले भीम सिंह और उनकी पत्नी भारती के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। शुक्रवार को थाना हाईवे पुलिस को सूचना मिली कि कर्मयोगी ग्राम कॉलोनी में एक घर से धुआं निकल रहा है और बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मकान खोल कर देखा तो वहां दो शव जली हुई अवस्था में मिले।
पुलिस ने शवों को तत्काल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि यह मकान पवन कुंतल नाम के व्यक्ति ने 3 महीने पहले देवेंद्र फौजी से किराए पर लिया था। पुलिस ने जब अपनी जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि दोनों मृतक थाना मगोर्रा क्षेत्र के कस्बा सौंख के रहने बाले भीम सिंह और उनकी पत्नी भारती थे। पुलिस ने इस मामले में जब पवन को गिरफ्तार किया तो इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा हो गया।
यह भी पढ़ें-नागिन 6 में हुई रश्मि देसाई की एंट्री, लाल नागिन के अवतार में एक्ट्रेस ने दिखाया ग्लैमर
