रामपुर : हथियारों के बल पर बदमाशों ने ठेकेदार से 16 हजार की नकदी लूटी
रामपुर/स्वार,अमृत विचार। शस्त्रों के बल पर बदमाशों ने उत्तराखंड से घर वापस आ ठेकेदार पर चाकू एवं पाटल से हमला कर घायल कर 16 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।जिससे ठेकेदार बेहोश हो गया। होश आने पर सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए, सूचना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस …
रामपुर/स्वार,अमृत विचार। शस्त्रों के बल पर बदमाशों ने उत्तराखंड से घर वापस आ ठेकेदार पर चाकू एवं पाटल से हमला कर घायल कर 16 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।जिससे ठेकेदार बेहोश हो गया। होश आने पर सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए, सूचना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल ठेकेदार से जानकारी कर जंगल मे कांबिंग की लेकिन बदमाश फरार हो गए। घायल ठेकेदार का निजी चिकत्सक के यहां उपचार कराकर घर भेज दिया। ठेकेदार ने मारपीट कर 16 हजार लूटकर कर ले जाने की तहरीर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को दी है।
कोतवाली के गांव कैशोनंगली निवासी अमीर अहमद का बेटा शाहिद हुसैन उत्तराखंड के बैलपड़ाव मे भवन निर्माण की ठेकेदारी करता है।शनिवार लगभग आठ बजे उत्तराखंड के बैलपड़ाव से बाईक पर सवार हो अपने घर वापस आ रहा था।जैसे ही बाइक स्वार गांव पुसवाड़ा के निकट पहुंचा तब युवक बाईक सवार से लिफ्ट मांगी।ठेकेदार ने उस व्यक्ति को बाइक पर बैठा लिया।कुछ दूर चलने के बाद पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकालकर ठेकेदार की कनपटी पर रख दिया।
गांव जौधावाला मार्ग की चलने को कहा ठेकेदार ने जैसे ही बाइक को मोड़ा कि पहले से ही घात लगाए बैठे तीन बदमाश आ गए ओर लूटपाट शुरुकर दी। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू व पाटल से हमला कर लहूलुहान कर डाला ओर बदमाश 16 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।जिससे ठेकेदार घायल हो गया।होश आने पर उसने सूचना परिजनों को दी। परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर ओर घायल ठेकेदार से घटना की जानकारी ले जंगल मे कांबिंग की।लेकिन बदमाश घटना अंजाम दे फरार हो गए। पुलिस ने वारदात को दबाने के लिए गंभीर रुप से घायल ठेकेदार का निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा घर भेज दिया। इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
