मुरादाबाद : निजी एंबुलेंस में अवैध सीएनजी-एलपीजी किट लगाने पर रोक की मांग
मुरादाबाद, अमृत विचार। ऑल यूपी एंबुलेंस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सरकार हैदर के नेतृत्व में एंबुलेंस संचालकों की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ऐसे एंबुलेंस पर कार्रवाई की मांग की गई जिसमें अवैध रूप से सीएनजी-एलपीजी किट लगा है। जिससे हादसे की आशंका है और कई हादसे हो भी चुके हैं। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। ऑल यूपी एंबुलेंस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सरकार हैदर के नेतृत्व में एंबुलेंस संचालकों की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ऐसे एंबुलेंस पर कार्रवाई की मांग की गई जिसमें अवैध रूप से सीएनजी-एलपीजी किट लगा है। जिससे हादसे की आशंका है और कई हादसे हो भी चुके हैं।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सरकार हैदर ने कहा कि मुरादाबाद में कई निजी व नर्सिंग होम में संचालित एंबुलेंस में अवैध सीएनजी-एलपीजी किट लगे होने से हादसे होने की आशंका रहती है। ऐसे एंबुलेंसों से पूर्व में कई बार हादसा हो भी चुका है। जिसमें मरीजों की जान पर भी संकट खड़ा हुआ है। एसोसिएशन में इन पर रोक लगाने और कार्रवाई करने की मांग जिलाधिकारी द्वारा करने की सहमति बनी।
इसको लेकर जिलाधिकारी को मांगपत्र तैयार किया गया। जिसमें ऐसे कई एंबुलेंस के वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और नर्सिंग होम के पास खड़े होने और ऐसे एंबुलेंस से पूर्व में हुए हादसों का हवाला देकर मरीजों और आमजन के जानमाल के रक्षा करने की गुहार लगाई गई है।
जिलाधिकारी से इनके संचालन पर अविलंब रोक लगाने और इनके स्वामियों और संचालकों पर कारवाई करने का अनुरोध किया है। मांग पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में जिलाध्यक्ष के अलावा नरेश गोस्वामी, संजय, रामपाल यादव, पवन शर्मा आदि शामिल हैं।
