बरेली: सकलैन एकेडमी ने कराए 28 सामूहिक निकाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाह सकलैन एकेडमी ने रविवार को सामूहिक निकाह का आयोजन किया। जश्ने शाह शराफत अली मियां नाम से हुए कार्यक्रम में 28 निकाह कराए गए। दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन ने निकाह के बाद जोड़ों को दुआ दी। निकाल से पहले एक महफिल भी सजाई गई। सतीपुर चौराहे के पास एक निजी …

बरेली, अमृत विचार। शाह सकलैन एकेडमी ने रविवार को सामूहिक निकाह का आयोजन किया। जश्ने शाह शराफत अली मियां नाम से हुए कार्यक्रम में 28 निकाह कराए गए। दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन ने निकाह के बाद जोड़ों को दुआ दी। निकाल से पहले एक महफिल भी सजाई गई।

सतीपुर चौराहे के पास एक निजी शादी हॉल में हुए कार्यक्रम की शुरुआत रविवार की शाम पांच बजे कुरान शरीफ की तिलावत से की गई। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रो. मेहमूद उल हसन ने तकरीर करते हुए कहा कि आज लोग गैर रस्मों व फिजूल खर्चों में व्यस्त हैं। जिसके चलते घरों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। वहीं इन सब चीजों के चलते गरीब परिवार के लोग अपनी बेटियों की शादी समय पर नहीं कर पा रहे हैं। शादियों में इस्लामी तौर तरीके भी खत्म होते जा रहे हैं।

शाह सकलैन एकेडमी का ये मकसद और मिशन है कि जरूरतमंद बच्चियों की शादियां वक्त पर हो जाएं। रविवार को हुए कार्यक्रम में 28 जोडों का निकाह कराया गया। जिसमें शामिल होने के लिए मुंबई से मुहम्मद शाहिद शेख़, सईद सकलैनी, फैसल बखरानी, भोपाल से सूफी नूरुद्दीन सकलैनी, यूसुफ सकलैनी, झांसी से जावेद सकलैनी, इलाही बक्श सकलैनी, हामिद सकलैनी आए। सज्जादानशीन सकलैन मियां ने कार्यक्रम के अंत में दुआ की।

इस मौके पर मुनतख़ब मियां , गाज़ी मियां, सादकैन मियां, हमजा सकलैनी, हाफिज गुलाम गौस, गुलाम मुर्तुजा सकलैनी, इंतिखाब सकलैनी, सलमान सकलैनी, मुनीफ सकलैनी, मुंतासिब सकलैनी, ऐनुलहक सकलैनी, उमम सकलैनी, ज़िया सकलैनी आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी सय्यद मोहसिन आलम ने बताया कि बारादरी थाने का स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।

संबंधित समाचार