कानपुर: शिवली में महिला की हत्या कर शव जलाया, फॉरेंसिक टीम ने एकत्रित किये साक्ष्य
शिवली/कानपुर देहात। शिवली में महिला की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस को गांव से कुछ दूरी पर शव को जलाए जाने के अवशेष मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी बरामद किए हैं। मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का का …
शिवली/कानपुर देहात। शिवली में महिला की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस को गांव से कुछ दूरी पर शव को जलाए जाने के अवशेष मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी बरामद किए हैं। मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से पति और देवर फरार हैं।
पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में महिला के दो महीने पूर्व पति से झगड़ कर घर से चले जाने का भी पता चला है। वह होली के आसपास वापस लौट आई थी। शव के अवशेषों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
अरशदपुर गांव के नंदराम उर्फ जीतू का विवाह करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व कुशीनगर के पडरौना जिले की सुर्मिला (22) संग हुआ था। शनिवार की दोपहर ग्रामीणों को जंगल के पास किसी का शव के जलाए जाने का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौका मुआयना किया। मौके पर शव के अवशेषों के साथ सुर्मिला का आधार कार्ड मिला। इसी आधार पर पुलिस ने अवशेषों को सुर्मिला का मानते हुए जांच शुरू कर दी।
इसी दौरान ग्रामीणों ने सुर्मिला के भाई आकाश को जानकारी दे दी। जानकारी मिलते ही मां सुनरा मौके पर पहुंच गई। बेटी के घर पर पति व देवर नहीं मिले। सुनरा ने पुलिस से पति, देवर मदनू, मनीष और नंद रजनी के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया। सीओ रसूलाबाद आशापाल सिंह, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ की।
सीओ के मुताबिक जंगल में मिले अवशेष सुर्मिला के हैं या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल सुर्मिला की तलाश की जा रही है। साक्ष्य छिपाने के लिए शव जलाने का पता चला है। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और अन्य पहलुओं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: बिचपुरी के ग्रामीणों ने संतोष गंगवार से की न्याय दिलवाने की मांग
