मुख्तार अंसारी पर एक और मामला दर्ज, बाराबंकी पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनने के बाद बहुचर्चित माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाराबंकी के बहुचर्चित एंबुलेंस प्रकरण में रविवार को मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। मुख्तार अंसारी वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कारागार में बंद है। अपर …

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनने के बाद बहुचर्चित माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाराबंकी के बहुचर्चित एंबुलेंस प्रकरण में रविवार को मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। मुख्तार अंसारी वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कारागार में बंद है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि जिले के एंबुलेंस प्रकरण में जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था उसमें रविवार को गैंगस्टर एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई है। नगर कोतवाल सुरेश पांडे ने यह मुकदमा दर्ज कराया। मुख्तार अंसारी पर पहले से ही 52 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें से 15 ट्रायल स्टेज पर हैं। मुख्तार अंसारी पर भाजपा नेता कृष्णानंद राय की हत्या का भी आरोप लगा था।

मुख्तार अंसारी के संपत्ति पर पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार बुलडोजर चलवा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ने के बाद मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाया गया था। जिसके बाद उनके ऊपर बाराबंकी के नगर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज किए गए। ताजा मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट बढ़ा दिए जाने से मुख्तार अंसारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें:-दुनियाभर की हजारों महिलाओं को पछाड़कर मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2022 के फाइनल में पहुंची लखनऊ की पूर्ति सजवान

संबंधित समाचार