बहराइच: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संग दोसर वैश्य महासभा ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
बहराइच। दोसर वैश्य महासभा बहराइच के तत्वावधान में समाज द्वारा होली मिलन व वार्षिक आयोजन नगर के पानी टँकी स्थित राधे कृष्ण पैलेस में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में दोसर वैश्य समाज के लोगो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन व विशेष रूप से महिला टीम द्वारा अदभुद कार्यक्रम आयोजन किया गया। महिला सभा की अध्यक्ष शिखा …
बहराइच। दोसर वैश्य महासभा बहराइच के तत्वावधान में समाज द्वारा होली मिलन व वार्षिक आयोजन नगर के पानी टँकी स्थित राधे कृष्ण पैलेस में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में दोसर वैश्य समाज के लोगो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन व विशेष रूप से महिला टीम द्वारा अदभुद कार्यक्रम आयोजन किया गया।
महिला सभा की अध्यक्ष शिखा गुप्ता द्वारा यह बताया गया कि महिला सभा की सभी सदस्य में पिछले कुछ महीनों से इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह था वह इसको वृहद करने के लिए सभी महिलायें अपनी कड़ी मेहनत के साथ जुटी थी। महासभा के अध्यक्ष सूर्य कमल गुप्ता के नेतृत्व व कार्यकारणी सदस्यों के संरक्षण में यह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
बताते चले कि इस कार्यक्रम में दोसर समाज बहराइच के सदस्यों के साथ ही साथ अन्य जनपद से समाज के लोगो का भी आना हुआ।कार्यक्रम के विनय प्रकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, महेश गुप्ता, शिखा गुप्ता, अमित गुप्ता, सूर्य कमल गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: संदेहास्पद स्थिति में दिल्ली के बस चालक की मौत, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला मृतक का शव
