सीतापुर में अनियंत्रित कार की टक्कर से दो की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के सिधौली विश्वा मार्ग पर रविवार शाम अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिधौली भिस्मा मार्ग पर ग्राम चोरिया के निकट एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने पहले भैंस को …

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के सिधौली विश्वा मार्ग पर रविवार शाम अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिधौली भिस्मा मार्ग पर ग्राम चोरिया के निकट एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने पहले भैंस को टक्कर मारी, बाद में लगभग 100 मीटर दूरी में तीन लोगों को रौंदते हुये खाई में पलट गयी।

इस हादसे में अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे सर्वेश कुमार की मौत हो गयी। दुर्घटना में ग्राम चूड़ियां निवासी एक वृद्ध की भी मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य राहगीर घायल हो गया। कार के पलटने से उसमें सवार अजय सागर और फिरोज घायल हो गये हैं। घायलों को उपचार के लिये सीएससी सिधौली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: नेपाल की न्यू स्पोर्ट्स एकेडमी को हराकर हरियाणा की टीम पहुंची फाइनल

संबंधित समाचार