IPL 2022 : मुंबई इंडियंस को डबल झटका, दिल्ली से हार के बाद रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख का जुर्माना, जानें क्यों
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के अपने पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capital) से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) को एक और झटका लगा है। स्लो-ओवर रेट के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इंडियन …
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के अपने पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capital) से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) को एक और झटका लगा है। स्लो-ओवर रेट के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट से बॉलिंग की। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

रोहित शर्मा पर IPL 2021 में भी लगा था 12 लाख का जुर्माना
रोहित शर्मा पर IPL 2021 में भी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capital) के खिलाफ मैच के बाद 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था। उस मैच में भी यही कारण था।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को दी थी मात
मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 का स्कोर खड़ा किया था। ईशान किशन ने 81, रोहित शर्मा ने 41 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, मुंबई को यह बड़ा स्कोर नहीं बचा पाया। दिल्ली कैपिटल्स ने आखिर में जाकर जबरदस्त बल्लेबाजी की। अक्षर पटेल, ललित यादव की धुआंधार पारी के दमपर दिल्ली की जीत हुई।
