सीतापुर: स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सिधौली कोतवाली के सिधौली-बिसवां मार्ग पर सड़क हादसे में स्कार्पियो ने बाइक सवार सहित कई लोगों को जोरदार टक्कर मारी  जिसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया और  घायलों को …

सीतापुर। सिधौली कोतवाली के सिधौली-बिसवां मार्ग पर सड़क हादसे में स्कार्पियो ने बाइक सवार सहित कई लोगों को जोरदार टक्कर मारी  जिसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया और  घायलों को जिले के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

पुलिस के मुताबिक गाड़ी सकरन ब्लॉक प्रमुख की बताई जा रही है। बताया जा रहा हैं कि लखनऊ से बिसवां की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी सबसे पहले एक बाइक से टकराकर अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में बाइक सवार सर्वेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के लिए सांत्वना प्रकट की है। उन्होंने घायलों के त्वरित इलाज के निर्देश देते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

पढ़ें- BJP समर्थक मुस्लिम युवक की हत्या के मामले में CM योगी ने दिए यह आदेश

संबंधित समाचार