आनंदीबेन पटेल ने यूपी में भारी जीत पर बांधे पार्टी के तारीफों के पुल, कहा- ‘मोदी-योगी की जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में लोगों के अपार समर्थन से सत्ता बरकरार रखी है। योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री के रूप …

लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में लोगों के अपार समर्थन से सत्ता बरकरार रखी है। योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे।

विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर राज्यपाल ने कहा, ‘हमने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई है, मित्रों। मोदी-योगी की जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता, कोई ऐसा नहीं कर सकता। इसे हासिल करने के लिए बहुत से लोगों ने अपना समर्थन दिया है। यहां (सूरत) से कई लोग चुनाव प्रचार के लिए वहां (यूपी) गए।’

उन्होंने आगे कहा, उत्तर प्रदेश में 35 साल बाद ऐसा हुआ है, जब किसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रच दिया। आनंदीबेन ने कहा, ‘इसके लिए आपको हमें बधाई देनी चाहिए। बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय सूरत में बसे हुए हैं और उन्होंने इसे हासिल करने के लिए हमारा समर्थन किया है।’

पढ़ें-आगरा: परिषदीय विद्यालयों के पेपर में हुई गड़बड़ी, बीएसए ने जिला समन्वयक को भेजा नोटिस

संबंधित समाचार