बहराइच: मकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी, खेत में बिखरा मिला समान
बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बनकुरी गांव निवासी ग्रामीण के मकान में रविवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। इसके बाद 80 हजार नकदी और ढाई लाख के जेवरात चोरी की। घर का बक्सा और कपड़ा खेत में पड़ा मिला। जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बनकुरी गांव निवासी सिराजुद्दीन पुत्र तय्यब खां रविवार को …
बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बनकुरी गांव निवासी ग्रामीण के मकान में रविवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। इसके बाद 80 हजार नकदी और ढाई लाख के जेवरात चोरी की। घर का बक्सा और कपड़ा खेत में पड़ा मिला।
जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बनकुरी गांव निवासी सिराजुद्दीन पुत्र तय्यब खां रविवार को खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए। देर रात को पीछे की दीवार में चोर सेंध लगाकर घर में घुसे। चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से उठा लिया। इसके बाद पास के खेत में ले गए।
थाने में तहरीर देकर सिराजुद्दीन ने कहा है कि 80 हजार रुपया नकदी, ढाई लाख मूल्य के सोने चांदी के जेवरात चोर उठा ले गए। वहीं खेत में काफी मात्रा में कपड़े पड़े मिले। चोर कपड़े नहीं ले गए। कपड़े खेत में ही छोड़कर चले गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। बाबागंज चौकी की पुलिस ने जांच की है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।
पढ़ें-ध्वनि प्रदूषण के रडार पर मुरादाबाद, दक्षिण एशिया के शहरों में दूसरे स्थान पर
