मायावती ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, सेना में भर्ती को लेकर उठाए सवाल
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती अक्सर बीजेपी सरकार पर हमला किया करती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया और केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए सभी पहलुओं पर समय रहते विचार करने को कहा है। मायावती ने ट्वीट किया कि कोरोना के कारण सेना में भर्ती रैलियों …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती अक्सर बीजेपी सरकार पर हमला किया करती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया और केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए सभी पहलुओं पर समय रहते विचार करने को कहा है।
मायावती ने ट्वीट किया कि कोरोना के कारण सेना में भर्ती रैलियों के आयोजन पर पिछले दो साल से लगी हुई रोक अभी आगे लगातार जारी रहेगी। संसद में दी गई यह जानकारी निश्चय ही देश के नौजवानों, बेरोजगार परिवारों व खासकर सेना में भर्ती का जज़्बा रखने वाले परिश्रमी युवाओं के लिए अच्छी ख़बर नहीं है
मायावती ने आगे लिखा कि मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसको लेकर सैन्य अफसर भी चिन्तित हैं, क्योंकि उनके अनुसार इस आर्मी रिक्रूटमेन्ट रैलियों पर अनवरत पाबन्दी का बुरा प्रभाव सेना की तैयारियों पर नीचे तक पड़ेगा। अब जबकि कोरोना के हालात नार्मल हैं, केन्द्र सरकार दोनों पहलुओं पर यथासमय पुनर्विचार करे।
पढ़ें- इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट कोरोना संक्रमित पाए गए, अप्रैल के पहले सप्ताह में आएंगे भारत
