गाजीपुर: प्रधान प्रतिनिधि के सीने में अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
गाजीपुर। सुबह 6:30 बजे महेवा गांव के देसी शराब दुकान के आगे पोखरा के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने प्रधान प्रतिनिधी अशोक यादव को गोली मार दी। घायल अशोक यादव को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई तो …
गाजीपुर। सुबह 6:30 बजे महेवा गांव के देसी शराब दुकान के आगे पोखरा के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने प्रधान प्रतिनिधी अशोक यादव को गोली मार दी। घायल अशोक यादव को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई तो देर से पहुंची पुलिस आरोपितों की शिनाख्त में जुट गई।
बता दें, प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव गांव के ही अदन यादव के संग बाइक से महेश्वेर नाथ मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। महेवा गांव के देसी शराब दुकान के आगे पोखरा के पास पहुंचे थे कि सामने से बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी।
वहीं वारदात के बाद पुलिस काफी मशक्कत कर रही है। लेकिन दोपहर तक इस मामले में आरोपितों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल जारी है, जल्द ही आरोपित कानून के शिकंजे में होंगे।
पढ़ें- मेरठ: बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, रंजिश के चलते युवक की हत्या
