मथुरा: मंदिर के पास करंट लगने से युवक की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया रास्ता जाम
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पास रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक व्यक्ति गेट नंबर चार के सामने वाली गली से जाते समय करंट की चपेट में आ गया। परिजन व्यक्ति को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच …
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पास रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक व्यक्ति गेट नंबर चार के सामने वाली गली से जाते समय करंट की चपेट में आ गया। परिजन व्यक्ति को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक बनवारी की उम्र 35 साल थी, वह मूल रूप से फरह गांव के सहजादपुर का रहने वाला था। वो पिछले 5 सालों से अपनी ससुराल वृंदावन के दो शायद मोहल्ला में पत्नी समेत चार बेटी और एक बेटे के साथ रहकर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी के यहां पर नौकरी करता था।
घटना से आक्रोश में आए परिजनों ने स्नेह बिहारी मंदिर से बांके बिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग जाम लगा दिया और बैरिकेडिंग गिरा कर मार्ग को बाधित कर दिया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
पुलिस ने हंगामे को कंट्रोल किया और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और उन्हें समझा-बुझाकर बांके बिहारी मंदिर का मार्ग खुलवाया।
वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए बांके बिहारी चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
