बहराइच: ग्राम प्रधान के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा कोतवाली के पकरा देवरिया के ग्राम के पुत्र ने रात में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना देकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिले के कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत पकरा देवरिया की ग्राम प्रधान मीना देवी हैं। ग्राम प्रधान के पुत्र आशीष कुमार ने रविवार …

बहराइच। नानपारा कोतवाली के पकरा देवरिया के ग्राम के पुत्र ने रात में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना देकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जिले के कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत पकरा देवरिया की ग्राम प्रधान मीना देवी हैं। ग्राम प्रधान के पुत्र आशीष कुमार ने रविवार रात में घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

इससे परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी गांव में हुई तो लोग तरह तरह की बात करने लगे। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया है।

ग्रामीणों के मुताबिक आशीष की शादी हो गई थी। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई है। जब तहरीर मिलेगी, तब जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

पढ़ें- मथुरा: मंदिर के पास करंट लगने से युवक की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया रास्ते जाम

संबंधित समाचार