लखनऊ: राजपाल बालियान होंगे रालोद विधानमंडल दल के नेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजपाल बालियान को उत्तर प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया गया है। पिछली 26 मार्च को लखनऊ स्थित रालोद कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी विधायक दल की बैठक हुयी थी जिसमें विधानमंडल दल के नेता और …

लखनऊ। मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजपाल बालियान को उत्तर प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया गया है। पिछली 26 मार्च को लखनऊ स्थित रालोद कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी विधायक दल की बैठक हुयी थी जिसमें विधानमंडल दल के नेता और अन्य पदों पर नियुक्ति का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ दिया गया था।

इस परिपेक्ष्य में जयंत चौधरी ने राजपाल बालियान को विधानमंडल दल का नेता नियुक्त करने की घोषणा की है। इसके अलावा मेरठ के सिवालखास क्षेत्र के पार्टी विधायक गुलाम मोहम्मद को विधानमंडल दल का उपनेता बनाया गया है।

बागपत की छपरौली विधानसभा के विधायक अजय कुमार विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक नियुक्त किये गये हैं वहीं शामली के थानाभवन क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अशरफ अली को उप सचेतक की भूमिका दी गयी है। हाथरस जिले में सादाबाद क्षेत्र के विधायक प्रदीप गुड्डू को विधानमंडल दल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने 125 सीट जीती थी, इनमें से 33 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने वाले राष्ट्रीय लोकदल को आठ सीट मिली थी जबकि 2017 में इनका एक ही विधायक था।

पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान ने प्रमोद सावंत को गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता