Will Smith को क्रिस रॉक को मुक्का मारना पड़ सकता है महंगा, लिया जा सकता है ऑस्कर वापस!
मुंबई। 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स/ऑस्कर विनर्स की घोषणा हो चुकी है। इस साल ऑस्कर की रेस में कई शानदार फिल्म्स, एक्टर्स और डायरेक्टर्स के बीच तगड़ा कंपटीशन रहा। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के लिए का आज दिन काफी खास रहा। 2022 में अपनी झोली में ऑस्कर लेने में सफल रहे। जैसे ही एक्टर को ऑस्कर मिला …
मुंबई। 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स/ऑस्कर विनर्स की घोषणा हो चुकी है। इस साल ऑस्कर की रेस में कई शानदार फिल्म्स, एक्टर्स और डायरेक्टर्स के बीच तगड़ा कंपटीशन रहा। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के लिए का आज दिन काफी खास रहा। 2022 में अपनी झोली में ऑस्कर लेने में सफल रहे।
जैसे ही एक्टर को ऑस्कर मिला उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन जश्न के माहौल में स्मिथ ने हैरान करने वाला काम कर दिया। इवेंट में कॉमेडियन क्रिस रॉक ने स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक बना दिया।
जिससे स्मिथ को गुस्सा आ गया और उन्होंने गुस्से में क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया। एक्टर का ये रवैया उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। Ny की रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मिथ को उनका ऑस्कर वापस देना पड़ सकता है।
New York की पोस्ट के अनुसार, जब विल स्मिथ ने कॉमेडियन पर हमला बोला, तो रूम में मौजूद सभी लोग असहज हो गये थे। ये भी लिखा गया है कि विल स्मिथ अपना अवॉर्ड वापस करने से इंकार कर सकते हैं। पर आगे क्या होगा। ये वक्त आने पर पता चल जाएगा।
लास्ट में विल स्मिथ को अपनी हरकत का पछतावा है। उन्होंने अपनी हरकत के लिए माफी मांग ली।
पढ़ें-जब पंजाब में घर-घर राशन पहुंचाया जाएगा, तो दूसरे राज्यों के लोग भी इसकी मांग करेंगे: केजरीवाल
