पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में वैन गहरी खाई में गिरी, सात की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को एक यात्री वैन गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि वाहन मरदान जिले से अपर पीर जिले के कालकोट जा रहा था …

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को एक यात्री वैन गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि वाहन मरदान जिले से अपर पीर जिले के कालकोट जा रहा था जब एक मोड़ पर चालक वैन को संभाल नहीं पाया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया और घायलों को इलाज की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… ऑस्कर पुरस्कार समारोह में दिखा यूक्रेन के प्रति समर्थन
ऑस्कर पुरस्कार समारोह में रूसी हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 30 सेकेंड का मौन रखा गया। यूक्रेन में जन्मी मिला कुनिस ने रविवार रात आयोजित अकादमी पुरस्कार समारोह की शुरुआत में यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक भावुक भाषण दिया।

ये भी पढ़ें : कनाडा की दुकानों से हटाए जा रहे हैं रूसी उत्पाद, जानिए क्यों

संबंधित समाचार