बहराइच: निजीकरण के विरोध में प्राइवेट बैंक के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, करोड़ों का टर्न ओवर होगा बाधित
बहराइच। बैंकों के निजीकरण को लेकर सोमवार से बैंक कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है। कर्मचारी निजीकरण के विरोध में बैंक बंद कर धरना दे रहे हैं। दो दिन बैंक की बंदी से आम उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को समस्या होगी। जनपद बहराइच में सोमवार से बैंक यूनियंस द्वारा बैंकों के निजीकरण के विरोध …
बहराइच। बैंकों के निजीकरण को लेकर सोमवार से बैंक कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है। कर्मचारी निजीकरण के विरोध में बैंक बंद कर धरना दे रहे हैं। दो दिन बैंक की बंदी से आम उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को समस्या होगी।
जनपद बहराइच में सोमवार से बैंक यूनियंस द्वारा बैंकों के निजीकरण के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गया है। बैंक यूनियन के आह्वान पर आज से सभी बैंक बंद हैं। जिसमें जनपद में भी काफी असर देखने को मिल रहा है। जिससे बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हैं।
खाताधारकों को काफी परेशानी हो रही है।यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रखा है जिसमें बैंकों का निजीकरण किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। निजीकरण और नेशनल मोटिवेशन प्लान का निरस्त करने की मांग और नई पेंशन स्कीम को निरस्त करो, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करो।
कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन में पर्याप्त वृद्धि करने की मांग कर रहे हैं। तो वही 5 दिन की बैंकिंग कार्य सप्ताह को लागू करने की मांग कर रहे हैं तो वही चाइल्ड केयर लीव प्रारंभ करने तथा एलआईसी और बैंकों में महंगाई भत्ता विसंगति दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिसमें सोमवार और मंगलवार को बैंक हड़ताल रहेगा। जिससे खाताधारकों के ऊपर पूरा असर पड़ने वाला है।
लोगों की लंबी-लंबी लाइनें बैंकों के बाहर नजर आ रही है लेकिन बैंक अपनी सेवाएं बंद कर रखी है। बैंकों की हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को काफी समस्या हो रही है।
पढ़ें- जियो ने कैलेंडर महीने की वैधता वाली रिचार्ज योजना की पेश, जानें इसके फायदे
