IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स टीम को बड़ा झटका, मिशेल मार्श हुए चोटिल, आईपीएल में खेलना मुश्किल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का आगाज हो चुका है। कई विदेशी खिलाड़ी इंटरनेशनल सीरीज के चलते अब तक अपनी आईपीएल टीम से नहीं जुड़े हैं। इसी बीच ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम को एक बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श चोटिल होकर पाकिस्तान के खिलाफ …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का आगाज हो चुका है। कई विदेशी खिलाड़ी इंटरनेशनल सीरीज के चलते अब तक अपनी आईपीएल टीम से नहीं जुड़े हैं। इसी बीच ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम को एक बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श चोटिल होकर पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब उनका दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में भी खेलना मुश्किल है।

आपको बता दें कि  दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में मिशेल मार्श को 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। मार्श को पाकिस्तान सीरीज के बाद मार्श को छह अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ना था।

ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान एरॉन फिंच ने सोमवार को कहा कि मार्श रविवार को फील्डिंग की प्रैक्टिस करते समय चोटिल हो गए थे। उनका स्कैन कराया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। फिंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मिशेल मार्श इस समय कूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं। हमें लगता है कि वह प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि उनकी स्थिति कैसी है, लेकिन कल (रविवार) जिस तरह से उनकी स्थिति थी मुझे नहीं लगता कि वह इस सीरीज में खेल पाएंगे।

ये भी पढ़ें : Miami Open : रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी मियामी ओपन के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंची, अब वेस्ली कूलहोफ और नील स्कूपस्की से होगी भिड़ंत

संबंधित समाचार