मुरादाबाद : केंद्रीय टीम ने गांवों में किया मातृत्व वंदना योजना का सर्वे, लाभार्थियों से लिया फीडबैक
मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति और उसके भुगतान और योजना का लाभ मिलने की स्थिति की केंद्र की टीम ने जिले में सोमवार को कांठ क्षेत्र में पहुंचकर जानकारी ली। योजना में शामिल पहली बार गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषणयुक्त आहार के लिए पांच हजार रुपये के भुगतान आदि का फीडबैक …
मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति और उसके भुगतान और योजना का लाभ मिलने की स्थिति की केंद्र की टीम ने जिले में सोमवार को कांठ क्षेत्र में पहुंचकर जानकारी ली। योजना में शामिल पहली बार गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषणयुक्त आहार के लिए पांच हजार रुपये के भुगतान आदि का फीडबैक लाभार्थी महिलाओं से लिया।
केंद्र स्तर की टीम प्रदेश के सभी 18 मंडलों में जिले का भ्रमण कर स्थलीय हकीकत की परख कर रही है। मुरादाबाद में भी एक टीम विजिट कर सुपरवाइजर रोहित के नेतृत्व में आई है। टीम में शामिल इन्वेस्टीगेटर स्वाति सक्सेना और रूखसार ने कांठ क्षेत्र में टीम विजिट कर सर्वे किया। पात्र महिलाओं के योजना में पंजीकरण, भुगतान आदि की जानकारी क्षेत्र की आशा स्वास्थ्य कर्मी की मौजूदगी में लिया।
योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति यादव ने बताया कि टीम ने इसके अलावा फकीरपुरा में आशा चंदवती, नूतन शर्मा और आशा सोनी के साथ फकीरपुरा मोहल्ले में गई थी। टीम ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकीरपुरा में भी सुविधाओं को देखा। सभी लाभार्थी सही पाए गए।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 के बाद से बजट नियमित नहीं मिल रहा है। जिससे भुगतान में थोड़ी दिक्कत आ रही है। पंजीकरण में तेजी आई है। अभी 27 मार्च तक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना सप्ताह में लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया था। जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं उन्हें भुगतान मिलने में बाधा आ रही है। बताया कि इसमें लाभार्थी के पंजीकरण कराने पर आशा को 50 और लाभार्थी को तीसरी किश्त मिलने पर पचास रूपये का भुगतान इस प्रकार सौ रुपये प्रति लाभार्थी आशा कर्मी को प्रोत्साहन राशि मिलती है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नगर निगम कर्मचारियों ने सपा नेता के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- यूसुफ मलिक की हो गिरफ्तारी
