बरेली: जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का पेड़ से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में महिला के प्रताड़ित करने की बात
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सोमवार सुबह जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात एक कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसकी जेब एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने हरुनगला की रहने वाली एक महिला से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सोमवार सुबह जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात एक कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसकी जेब एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने हरुनगला की रहने वाली एक महिला से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। उधर, दूसरी ओर परिजनों ने भी उसी महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अस्पताल परिसर में ही बने क्वार्टर में रहता था भूपराम
दरअसल, मूलरूप से सीबीगंज के नई बस्ती का रहने वाला 45 वर्षीय भूपराम जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। भूपराम अस्पताल परिसर में बने क्वार्टर में ही रहता था। परिजनों के मुताबिक, रविवार देर शाम को भूपराम घर से फोटो कॉपी कराने की बात कहकर निकला था। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मगर कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद सुबह पुलिस से सूचना मिली कि बारादरी थाना क्षेत्र के चांद बाड़ी इलाके में उसका शव पेड़ से लटका मिला है।
महिला से पहले था प्रेम प्रसंग, बाद में करा दिया मुकदमा
पुलिस को शव के पास से मिले सुसाइड नोट में हरुनगला की रहने वाली एक महिला का जिक्र था। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा था कि महिला ने उसके ऊपर 376, 420 जैसी आईपीसी की धाराओं में झूठे मुकदमे दर्ज कराए थे। जिन्हें लेकर वह ब्लैकमेल भी करती थी। उसी से परेशान होकर उसने सुसाइड किया है।
उधर, मृतक के साले मनोज कुमार का आरोप है कि मृतक का हरुनगला की रहने वाली महिला से प्रेम-प्रसंग था। जिसके बाद उसने मृतक भूपराम के ऊपर मुकदमा भी दर्ज कराया था। मुकदमें के बाद वह उसे काफी पैसा भी दे चुके थे। आरोप है कि इसी मामले को लेकर भूपराम की हत्या की गई। हालांकि पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
आज हरूनगला के जंगल में एक शव मिला था, जिसकी जेब से सुसाइड नोट की फोटो कॉपी मिली है, जिसमें थाना बारादरी क्षेत्र की एक महिला की ओर से लिखाए गए फर्जी मुकदमे की वजह से परेशान होकर खुदकुशी करने की बाद लिखी गई है। फिलहाल बारादरी पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।- रवींद्र कुमार, एसपी सिटी
इसे भी पढ़ें-
