प्रयागराज: अतीक के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 5000 वर्ग मीटर की प्रॉपर्टी हुई जमींदोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। गुजरात की जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों पर प्रयागराज में सोमवार को फिर बुलडोजर चला। चकिया स्थित अतीक अहमद के घर पर PDA (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) ने दो जेसीबी और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ दोपहर 3:15 बजे कार्रवाई शुरू की। इससे पहले भी अतीक अहमद के चकिया …

प्रयागराज। गुजरात की जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों पर प्रयागराज में सोमवार को फिर बुलडोजर चला। चकिया स्थित अतीक अहमद के घर पर PDA (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) ने दो जेसीबी और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ दोपहर 3:15 बजे कार्रवाई शुरू की।

इससे पहले भी अतीक अहमद के चकिया स्थित इस अवैध प्रॉपर्टी को PDA ने ध्वस्त किया था। इसके बाद अतीक अहमद की एक दूसरी प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई होनी है। इस कार्रवाई के लिए PDA ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। अतीक अहमद भले ही सलाखों के पीछे हो, लेकिन उसकी अवैध संपत्तियों पर सरकार की नजर है।

PDA के अफसरों के अनुसार, चकिया के पास कौशांबी रोड से केसरिया जाने वाली सड़क पर करीब 5 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्रफल पर अतीक ने बहुत पहले ही कब्जा कर लिया था। इस जमीन पर एक दो मंजिल आलीशान भवन भी बनाया गया है। वह भी बिना नक्शा पास कराए। अब इसे ध्वस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: प्रदूषण मुक्त की दिशा में NTPC का ऐतिहासिक कदम, FGD सिस्टम का हुआ शुभारंभ

संबंधित समाचार